Categories
मेरी ग़ज़ल

अँखियाँ

मन ही रोती रहीं कोरी अँखियाँ
रुत सावन की बीती न बरसी अँखियाँ

खा़मोशी में बयाँ करती हैं सब कुछ
तेरे-मेरे दिल-सी कजरारी अँखियाँ

रहगुज़र में नज़रें बिछाये हुए
तुझको सदाओं में पुकारती अँखियाँ

मेरी निगाह जैसे जनमों से प्यासी
इक मीठा सागर तुम्हारी अँखियाँ


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’

By Vinay Prajapati

Vinay Prajapati 'Nazar' is a Hindi-Urdu poet who belongs to city of tahzeeb Lucknow. By profession he is a fashion technocrat and alumni of India's premier fashion institute 'NIFT'.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *