Categories
मेरा गीत

दर्द को दर्द का मरहम दे दे

दर्द को दर्द का मरहम दे दे
ऐ मौत न आने की क़सम दे दे

लगन यार की मन से जाये ना
दिल की तड़प काम आये ना
नहीं आता तो आने का वहम दे दे

मैं बिखर गया तेरे जाने के बाद
जाना प्यार तुझे खोने के बाद
मिलने का कोई वादा सनम दे दे

ऐ मौत न आने की क़सम दे दे…

मसला मुझे विरह की रातों ने
तोड़ा-जोड़ा मुझे बीती बातों ने
मेरी रूह को चैन हमदम दे दे

यह ख़ुमार अब आठों पहर है
ज़िन्दगी जैसे कोई ज़हर है
मुझको वही ख़ुशी का मौसम दे दे

ऐ मौत न आने की क़सम दे दे…


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००४

By Vinay Prajapati

Vinay Prajapati 'Nazar' is a Hindi-Urdu poet who belongs to city of tahzeeb Lucknow. By profession he is a fashion technocrat and alumni of India's premier fashion institute 'NIFT'.

7 replies on “दर्द को दर्द का मरहम दे दे”

विरह की बेहद खूबसूरत रचना है…बधाई…शब्द चयन और भावः दोनों लाजवाब हैं…..लिखते रहिये.
नीरज

मैं बिखर गया तेरे जाने के बाद
जाना प्यार तुझे खोने के बाद
मिलने का कोई वादा सनम दे दे

ऐ मौत न आने की क़सम दे दे…

मसला मुझे विरह की रातों ने
तोड़ा-जोड़ा मुझे बीती बातों ने
मेरी रूह को चैन हमदम दे दे

dil ko chu gai hain paktiyan

आपकी सराहना और प्रेम का हर क़तरा अनमोल है मेरे लिए, धन्यवाद!

मसला मुझे विरह की रातों ने
तोड़ा-जोड़ा मुझे बीती बातों ने
मेरी रूह को चैन हमदम दे दे

यह ख़ुमार अब आठों पहर है
ज़िन्दगी जैसे कोई ज़हर है
मुझको वही ख़ुशी का मौसम दे दे

waah bahut hi badhiya dil ke jazbat baan huye hai,sundar

maut ko aana hai, use jindagi se apna wada nibhana hai
har dard marham ban shakta, par maut ka aana na tal sakta
ye duniya ka dastoor pura hai,jindagi ko to maut ke saath jana hai
ab yado ko unki bhula do, ab apne jisam ko aur na saja do
samjhe dost.. ab phir se naya saaj goon_goona do
ha ha…hhaa……hi..hi.hiiii… jindagi maut sung chali
todh ke mausham ki ladhi.. bas jhoom ke wo to chali…..
kuch kisshe kuch wade, apne kuch nate..
chodh _chodh.matak_ latak bhool duniya ki gali..bas chali iiiiii…he ho heee hoon hoo……la tak tak tak chali ..chali chali

Leave a Reply to shreekant parashar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *