Categories
मेरी ग़ज़ल

फिर वही दर्द, वही शाम है

फिर वही दर्द, वही शाम है
लबों पर फिर तेरा नाम है

ज़िन्दा हूँ पर ज़िन्दगी नहीं
सीने में साँसों का ताम-झाम है

नतीजा-ए-इम्तिहाँ कुछ नहीं
मेरा यह कैसा अन्जाम है

मंज़िल से है अब तलक फ़ासला
मेरी हर कोशिश नाकाम है

मुझको न पसन्द आया कोई
तेरे दिल में मेरा मुक़ाम है

कहिए दिलो-जाँ क्या चाहिए
‘नज़र’ तो आपका ग़ुलाम है


शायिर: विनय प्रजापति ‘नज़र’
लेखन वर्ष: २००४

By Vinay Prajapati

Vinay Prajapati 'Nazar' is a Hindi-Urdu poet who belongs to city of tahzeeb Lucknow. By profession he is a fashion technocrat and alumni of India's premier fashion institute 'NIFT'.

15 replies on “फिर वही दर्द, वही शाम है”

ज़िन्दा हूँ पर ज़िन्दगी नहीं
सीने में साँसों का ताम-झाम है

वाह ! क्या कहूँ,………लाजवाब ग़ज़ल है. उपरोक्त पंक्तियाँ तो भुला नही पाऊँगी.बहुत बहुत सुंदर लिखा है आपने.

मुझको न पसन्द आया कोई
तेरे दिल में मेरा मुक़ाम है

कहिए दिलो-जाँ क्या चाहिए
‘नज़र’ तो आपका ग़ुलाम है

” subahnallah”

फिर वही दर्द, वही शाम है
लबों पर फिर तेरा नाम है

ज़िन्दा हूँ पर ज़िन्दगी नहीं
सीने में साँसों का ताम-झाम है

बहुत ही बेहतरीन रचना लिखी है आपने विनय जी

मंज़िल से है अब तलक फ़ासला
मेरी हर कोशिश नाकाम है

मुझको न पसन्द आया कोई
तेरे दिल में मेरा मुक़ाम है

wah bahut khoob kaha janab aapne. kafiya pasan aya.

नतीजा-ए-इम्तिहाँ कुछ नहीं
मेरा यह कैसा अन्जाम है
good composition

बहुत सीधे शब्दों में दिल की बात कही है आपने…उम्दा ग़ज़ल…लिखते रहें.
नीरज

ज़िन्दा हूँ पर ज़िन्दगी नहीं
सीने में साँसों का ताम-झाम है

bahot hi bhauk bhara hai sundar rachnawo mese ek…

arsh

NAZAR SAAHAB, BAHUT KHOOB GHAZAL KAHI AAPNE.
KYA AAP MUJHE BATAAENGE KI HINDI ME KAISE POST KARU MAIN APNA BLOG, WORDPRESS PAR?

मोइनशमसी साहब हिन्दी में टाइप करने के लिए कैफेहिन्दी (Cafehindi) टूल का प्रयोग करें यह एक बहुत अच्छा साफ़्टवेयर है जो कि फ़्री है। डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है: http://cafehindi.com/download/utt/utt.zip

na koi dard na koi saam hai
jindgi to bas maut ke naam hai
manjilo ke saath _saath mitgai rashte
ab hamare kadmo mein bilkul na jaan hai
ab mujhe apni kismat pe gumaan hai
ab ye jindagi ‘safar’ ke naam hai
samjhe badhe bhai…najar ki hame yahi pehchan hai,
“maaf karna jo aya likh diya”

najar me apki hamko ek ajeeb dastaan dikhti hai
hai kitni khamosh ye phir bhi kitni gehri dikhti hai
utre isme jitne log un sabko apni lagti hai
mai bhi utra le ke kisti jab
tab jana najar ke dariya ki lehare kabhi nahi thamti hai
samjhe dost… dost matlab badhe bhai

Leave a Reply to shreekant parashar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *